परिवार रजिस्टर में मृतक दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र
परिवार रजिस्टर में मृतक दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। मृत्यु प्रविष्टि के लिए आसान फॉर्मेट पाएँ।
फॉर्मेट विवरण
यह परिवार रजिस्टर में मृतक दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP24 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह परिवार रजिस्टर में मृतक दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र फॉर्मेट तब उपयोग किया जाता है जब किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उसकी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करानी होती है। इसमें आवेदक मृतक से संबंधित आवश्यक विवरण भरकर संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत करता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-G
सेवा में,
श्रीमान....................................................................... महोदय,
........................................................................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार के मृतक व्यक्ति/व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर में मृतक के रूप में अंकित किये जाने सम्बन्धित के सम्बन्ध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का परिवार रजिस्टर ग्राम/मोहल्ला-.......................................................................... तहसील-................. जिला-.................... के क्रमांक संख्या-............ पर दर्ज है तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार में.................. लोग/लोगो की मृत्यु हो चुकी है जिनके मृत्यु तिथि के सम्बन्ध में (आधिकारिक मृत्यु प्रमाण-पत्र/ग्राम प्रधान/सभासद /चेरमैन/अस्पताल द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र/विदेशी मृत्यु प्रमाण पत्र) उपलब्ध है मृतक/मृतको के नाम प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार रजिस्टर में दर्ज है उपरोक्त मृतक व्यक्ति/व्यक्तियों को प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने परिवार के रजिस्टर में मृतक के रूप में अंकित करवाना चाहता/चाहती है व परिवार रजिस्टर नकल लेना चाहता/चाहती है जिसका पूर्ण विवरण संलग्नक शपथ-पत्र में दर्ज है।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उपरोक्त मृतक मृतको को प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार रजिस्टर में मृतक के रूप में अंकित कर परिवार रजिस्टर नकल बना कर दिये जाने की कृपा करे।
आप की महान दया होगी।
दिनांक-
1-
ह०/नि०अं०प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-.........................................
पिता/पति-...................................
निवासी-.....................................
...............................................
जिला-.......................................
मोबाईल नम्बर-............................
www.kachehriup.com