परिवार रजिस्टर में विवाहित दर्ज शपथ पत्र फॉर्मेट
परिवार रजिस्टर में विवाहित दर्ज शपथ पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। विवाह प्रविष्टि के लिए सही फॉर्मेट पाएँ।
फॉर्मेट विवरण
यह परिवार रजिस्टर में विवाहित दर्ज करने हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP27 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह परिवार रजिस्टर में विवाहित दर्ज करने हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट तब उपयोग होता है जब किसी सदस्य की वैवाहिक स्थिति को रजिस्टर में अपडेट करना होता है। इसमें आवेदक विवाह से संबंधित जानकारी शपथ के रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे विभाग को सही विवरण मिल सके।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-H
समक्ष-श्रीमान................................................. महोदय,
.............................................................
शपथ पत्र (विवाहित पुत्री/पुत्रियों/बहन/बहनों को विवाहित के रूप में अंकित/हटाने हेतु)
मैं .................................. आयु लगभग ......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ........................................ पता ग्राम/मोहल्ला-................................................................................. तहसील-.................... जनपद-................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1 यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार का परिवार रजिस्टर ग्राम/मोहल्ला-................................................................. तहसील-.................... जनपद-................... के क्रमांक संख्या-............ पर दर्ज है।
धारा-2 यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार में पुत्री/पुत्रियों/बहन/बहनों का विवाह हो चुका है, जिसके कारण उनके नाम परिवार रजिस्टर में विवाहित के रूप में अंकित/परिवार रजिस्टर से हटाये जाना आवश्यक है, ताकि उनके नाम उनके ससुराल के परिवार रजिस्टर नकल में अंकित हो सकें।
धारा-3 यह कि जिन विवाहित पुत्री/पुत्रियों/बहन/बहनों के नाम विवाहित के रूप में अंकित/हटाये जाने हैं, उनका विवरण निम्न है-
क्र.सं. |
नाम |
पिता/पति का नाम |
विवाह तिथि |
सम्बन्ध |
1- |
||||
2- |
||||
3- |
धारा-4 यह कि उपरोक्त विवरण पूर्णतः सत्य है तथा इस विषय में किसी प्रकार का कोई विवाद/वाद किसी न्यायालय में लंबित नहीं है।
धारा-5 यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं है और न ही कोई गलत बयान दिया है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता5 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील...................................................... में दिनांक-................................ किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com