परिवार रजिस्टर नाम व जन्म तिथि संशोधन शपथ पत्र
परिवार रजिस्टर नाम व जन्म तिथि संशोधन शपथ पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। सही जानकारी दर्ज कराने हेतु आसान फॉर्मेट पाएँ।
फॉर्मेट विवरण
यह परिवार रजिस्टर सही नाम/सही जन्म तिथि दर्ज करने हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP21 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह परिवार रजिस्टर सही नाम और सही जन्म तिथि दर्ज करने हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट तब उपयोग होता है जब रजिस्टर में दर्ज जानकारी गलत हो गई हो। इसमें आवेदक सही नाम, जन्म तिथि और आवश्यक विवरण शपथ के रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे विभाग को सही जानकारी मिल सके।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-E
समक्ष-श्रीमान................................................. महोदय,
.............................................................
शपथ पत्र (परिवार रजिस्टर में सही नाम/जन्म तिथि अंकित करने हेतु)
मैं .................................. आयु लगभग ......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ........................................ पता ग्राम/मोहल्ला-...................................................................... तहसील-.................... जनपद-................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1 यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार के कुछ सदस्यों के नाम/जन्म तिथि परिवार रजिस्टर में त्रुटिवश गलत अंकित है जिसको सही दस्तावेज के अनुसार सही नाम/जन्म तिथि अंकित करवाकर व परिवार रजिस्टर नकल लेना चाहता/चाहती है जिसका पूर्ण विवरण निम्न है-
|
क्र.सं. |
गलत नाम |
गलत जन्म तिथि |
सही नाम |
सही जन्म तिथि |
|
1- |
||||
|
2- |
||||
|
3- |
||||
|
4- |
||||
|
5- |
धारा-2 यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार के सदस्यों के गलत नाम/जन्म तिथि सही अंकित कर व नकल दिये जाने की आवश्यकता है उक्त सभी लोगो के उनके सही व गलत नाम से अलग अलग व्यक्ति/महिला नहीं है उक्त लोगो के गलत नाम सही नाम वाले व्यक्ति के ही है तथा नामो के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही किसी न्यायालय में कोई वाद लंबित है।
धारा-3 यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं है और न ही कोई गलत बयान दिया है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता3 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील...................................................... में दिनांक-................................ किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com