पासपोर्ट सत्यापन हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट ऑनलाइन
पासपोर्ट सत्यापन हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट ऑनलाइन fill, edit, print और PDF download करें। आसान हिंदी प्रारूप तुरंत उपयोग करें।
फॉर्मेट विवरण
यह पासपोर्ट सत्यापन हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP96 है, पुलिस विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह पासपोर्ट सत्यापन हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट पासपोर्ट आवेदन के दौरान पहचान, पता एवं व्यक्तिगत विवरण सत्यापित करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह फॉर्मेट सामान्यतः पुलिस सत्यापन, दस्तावेज जांच एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया में सहायक होता है। इस शपथ पत्र का उपयोग आवेदक द्वारा अपने सही नाम, पता, जन्मतिथि एवं अन्य विवरण की पुष्टि करने हेतु किया जाता है। इसे पासपोर्ट कार्यालय, पुलिस विभाग या संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। यह फॉर्मेट सरल भाषा में तैयार किया गया है जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से उपयोग कर सके।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी महोदय,
सम्बन्धित थाना-.................................. जनपद-................................
शपथ पत्र (पासपोर्ट सत्यापन हेतु)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-................................................................. थाना-........................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी की जन्म तिथि-............................... है तथा शपथी/शपथिनी भारतीय नागरिक है और भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखता/रखती है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी उपरोक्त पते का स्थायी निवासी है तथा शपथी केवल एक ही नाम से जाना-पहचाना जाता है, जो उसके आधार कार्ड संख्या-................................................... पर अंकित है। शपथी/शपथिनी का अन्य कोई नाम/उपनाम प्रचलित अथवा प्रचलन में नहीं है
अथवा
यदि शपथी/शपथिनी का अन्य नाम/उपनाम प्रचलित अथवा प्रचलन में है, तो उसका विवरण इस प्रकार है-
................................................................................................................................. शपथी/शपथिनी द्वारा दोनों नामों का प्रयोग अलग-अलग अवसरों/रिकॉर्ड/दस्तावेजों में होने के कारण नाम में भिन्नता प्रतीत होती है, परन्तु वास्तविकता में यह केवल नाम अलग-अलग है, लेकिनव्यक्ति अलग-अलग नहीं है। तथा दोनों नामों के संबंध मेंकिसी भी प्रकार का कोई वाद-विवाद/मुकदमा/आपत्तिकिसी न्यायालय/प्राधिकरण/विभाग में लंबित नहीं है, तथा किसी व्यक्ति द्वारा इस संबंध में कोई दावा/आपत्ति नहीं की गई है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी के विरुद्ध सम्पूर्ण भारतवर्ष में किसी भी न्यायालय/थाना में कोई आपराधिक अभियोग पंजीकृत नहीं है। न ही शपथी/शपथिनी को किसी न्यायालय द्वारा किसी प्रकार की सजा दी गई है तथा न ही शपथी/शपथिनी के विरुद्ध धारा 151/107/116 दण्ड प्रक्रिया संहिता (द०प्र०सं०) अथवा बी.एन.एस.एस. (B.N.S.S.) के अंतर्गत कोई प्रकरण दर्ज है शपथी/शपथिनी के विरुद्ध किसी भी न्यायालय द्वारा कोई सम्मन, वारंट अथवा गिरफ्तारी वारंट निर्गत नहीं किया गया है।
अथवा
यदि पूर्व अथवा वर्तमान में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही लंबित/विचाराधीन हो, तो उसका पूर्ण विवरण इस प्रकार है-
............................................................................................................................................................... ...............................................................................................................................................................
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी के विरुद्ध भारत से बाहर जाने के संबंध में कोई प्रतिबंधात्मक आदेश पारित नहीं हुआ है। शपथी/शपथिनी पूर्व में कभी विदेश नहीं गया/गई है तथा शपथी/शपथिनी का पासपोर्ट पूर्व में निर्गत नहीं हुआ है।
अथवा
यदि शपथी/शपथिनी पूर्व में विदेश गया/गई हो अथवा पासपोर्ट निर्गत हुआ हो, तो उसका विवरण इस प्रकार है-
............................................................................................................................................................... ...............................................................................................................................................................
धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी किसी भी केन्द्रीय अथवा राज्य सरकार के विभाग, संगठन, निकाय, सार्वजनिक उपक्रम या किसी अन्य सरकारी संस्था में कार्यरत नहीं है तथा न ही किसी ऐसे संगठन से संबद्ध है जो भारत की एकता, अखण्डता, सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या भारत के अन्य राष्ट्रों के साथ मैत्री संबंधों को प्रभावित करता हो।
धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा उपर्युक्त कथन पूर्णतः सत्य एवं सही हैं। यदि उपरोक्त में से कोई तथ्य असत्य या भ्रामक पाया जाता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शपथी/शपथिनी की होगी।
धारा-7यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता7 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com