पेड़ काटने अनुमति प्रार्थना पत्र ऑनलाइन भरें
पेड़ काटने अनुमति प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार फॉर्म आसानी से पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह पेड़ काटने हेतु आज्ञा/अनुज्ञप्ति प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP101 है, वन विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
पेड़ काटने हेतु आज्ञा/अनुज्ञप्ति प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी व्यक्ति को अपने खेत, मकान, प्लॉट या अन्य स्थान पर खड़े पेड़ को काटने की अनुमति संबंधित विभाग से लेनी हो। यह प्रार्थना पत्र वन विभाग, नगर निकाय, ग्राम पंचायत या संबंधित कार्यालय में अनुमति प्राप्त करने के लिए दिया जा सकता है। इसमें आवेदक का नाम, पता, पेड़ का स्थान, पेड़ काटने का कारण और आवश्यक विवरण लिखा जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सेवा में,
श्रीमान प्रभागीय निदेशक महोदय,
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग
जनपद-..............................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते दिये जाने पेड़ काटने हेतु आज्ञा/अनुज्ञप्ति के सम्बन्ध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का/की भूखण्ड/गाटा संख्या-............................... स्थित ग्राम-...................................................................... परगना-............................ तहसील-............................. जनपद-........................... उत्तर प्रदेश का/की स्वामी/स्वामिनी है। तथा उपरोक्त भूखण्ड/गाटे पर लगे.................................................... के पेड़ जो कुल........................... पेड़ है जिसे कटवाना चाहता/चाहती है जिसके लिए अनुमति की आवश्यकता है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के उपरोक्त भूखण्ड/गाटे पर लगे पेडो पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है यदि कोई विवाद जाँच उपरान्त या भविष्य में निकलता है या कोई तथ्य गलत पाया जाता है उसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रार्थी/प्रार्थिनी की होगी और जो भी कार्यवाही की जायेगी प्रार्थी/प्रार्थिनी को मंजूर होगी। यह कि उपरोक्त भूखण्ड/गाटे पर लगे पेडो को काटे जाने पर सहखातेदारो को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है सभी सहखातेदार सहमत है। प्रार्थी/प्रार्थिनी उपरोक्त भूखण्ड/गाटे पर लगे कुल-.................. पेडो को काटे जाने की अनुमति प्रदान करे।
अत: श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के उक्त गाटा संख्या पर लगे पेड़ो को काटे जाने की अनुमति दिए जाने की कृपा करे।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-.......................................
पिता/पति-.................................
ग्राम/मोहल्ला-..............................
...............................................
तहसील-..................................
जनपद-...................................
मोबाईल नम्बर-..........................
www.kachehriup.com