KACHEHRI UP

पेड़ काटने अनुमति शपथ पत्र ऑनलाइन भरें व प्रिंट करें

Format No: KA/UP100 Department / Category: वन विभाग

पेड़ काटने अनुमति शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर अनुमति आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह पेड़ काटने हेतु आज्ञा/अनुज्ञप्ति शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP100 है, वन विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

पेड़ काटने हेतु आज्ञा/अनुज्ञप्ति शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी खेत, मकान, प्लॉट या अन्य स्थान पर खड़े पेड़ को काटने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेनी हो। इसमें आवेदक अपनी पहचान, पेड़ का स्थान, कारण और दिए गए विवरण की सत्यता घोषित करता है। यह शपथ पत्र वन विभाग, नगर निकाय, ग्राम पंचायत या संबंधित कार्यालय में पेड़ काटने की अनुमति आवेदन के साथ लगाया जा सकता है। इससे आवेदक की घोषणा और जिम्मेदारी स्पष्ट होती है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-A

सक्षम-श्रीमान प्रभागीय निदेशक महोदय,

सामाजिक वानिकी वन प्रभाग जनपद-.......................

शपथ पत्र (पेड़ काटने हेतु आज्ञा/अनुज्ञप्ति)

मैं.................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-................................................................ तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि भूखण्ड/गाटा संख्या-........................................................................................ स्थित ग्राम-........................................................................ परगना-............................. तहसील-............................... जनपद-....................... उत्तर प्रदेश का/की शपथी/शपथिनी स्वामी/स्वामिनी है।

धारा-2यह कि उपरोक्त भूखण्ड/गाटे पर............................................................................. के पेड़ जो कुल........................ पेड़ है जिसे कटवाना चाहता/चाहती है जिसके लिए अनुमति की आवश्यकता है।

धारा-3यह कि उपरोक्त भूखण्ड/गाटे पर लगे पेडो पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है यदि कोई विवाद जाँच उपरांत या भविष्य में निकलता है या कोई तथ्य गलत पाया जाता है उसकी पूर्ण जिम्मेदारी शपथी/शपथिनी की होगी और जो भी कार्यवाही की जायेगी शपथी/शपथिनी को मंजूर होगी।

धारा-4यह कि उपरोक्त भूखण्ड/गाटे पर लगे पेडो को काटे जाने पर सहखातेदारो को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है सभी सहखातेदार सहमत है।

धारा-5यह कि उपरोक्त भूखण्ड/गाटे पर लगे कुल-................... पेडो को काटे जाने की अनुमति प्रदान करे।

धारा-6यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com