KACHEHRI UP

पुलिस सत्यापन बिना मुकदमा शपथ पत्र फॉर्मेट

Format No: KA/UP231 Department / Category: पुलिस विभाग

पुलिस सत्यापन बिना मुकदमा शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print और PDF download करें। आसान हिंदी फॉर्मेट तुरंत तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह पुलिस सत्यापन Police Verification बिना मुकदमा शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP231 है, पुलिस विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

यह पुलिस सत्यापन बिना मुकदमा शपथ पत्र फॉर्मेट उन व्यक्तियों के लिए उपयोगी है जिन्हें यह प्रमाणित करना होता है कि उनके विरुद्ध किसी प्रकार का आपराधिक मुकदमा, वाद-विवाद या पुलिस कार्यवाही लंबित नहीं है। यह फॉर्मेट विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यों में मांगा जा सकता है। इस शपथ पत्र का उपयोग पासपोर्ट सत्यापन, नौकरी, लाइसेंस, टेंडर, संविदा एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में किया जाता है। आवेदक अपने नाम, पता एवं व्यक्तिगत विवरण के साथ यह घोषणा करता है कि उसके विरुद्ध किसी न्यायालय या थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। यह प्रारूप सरल एवं उपयोग में आसान भाषा में तैयार किया गया है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-B

समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

 शपथ पत्र (पुलिस सत्यापन Police Verification बिना मुकदमा)

मैं........................................ आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी की जन्म तिथि-............................... है तथा शपथी/शपथिनी भारतीय नागरिक है और भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखता/रखती है शपथी/शपथिनी अपना पुलिस सत्यापन Police Verification करवाना चाहता/चाहती है शपथी/शपथिनी का चरित्र उत्तम है व शपथी/शपथिनी  की सामाजिक छवि / व्यवहार समाज में बहुत अच्छा है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी उपरोक्त पते का स्थायी निवासी है तथा शपथी केवल एक ही नाम से जाना-पहचाना जाता हैजो उसके आधार कार्ड संख्या-................................................... पर अंकित है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी के विरुद्ध सम्पूर्ण भारतवर्ष में किसी भी न्यायालय/थाना में कोई आपराधिक अभियोग पंजीकृत नहीं है। न ही शपथी/शपथिनी को किसी न्यायालय द्वारा किसी प्रकार की सजा दी गई है तथा न ही शपथी/शपथिनी के विरुद्ध धारा 151/107/116 दण्ड प्रक्रिया संहिता (द०प्र०सं०) अथवा बी.एन.एस.एस. (B.N.S.S.) के अंतर्गत कोई प्रकरण दर्ज है शपथी/शपथिनी के विरुद्ध किसी भी न्यायालय द्वारा कोई सम्मनवारंट अथवा गिरफ्तारी वारंट निर्गत नहीं किया गया है।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी किसी भी केन्द्रीय अथवा राज्य सरकार के विभागसंगठननिकायसार्वजनिक उपक्रम या किसी अन्य सरकारी संस्था में कार्यरत नहीं है तथा न ही किसी ऐसे संगठन से संबद्ध है जो भारत की एकताअखण्डतासुरक्षासार्वजनिक व्यवस्था या भारत के अन्य राष्ट्रों के साथ मैत्री संबंधों को प्रभावित करता हो।

धारा-5यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता5 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com