KACHEHRI UP

पुलिस सत्यापन मुकदमा शपथ पत्र फॉर्मेट ऑनलाइन

Format No: KA/UP232 Department / Category: पुलिस विभाग

पुलिस सत्यापन मुकदमा शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print और PDF download करें। केस विवरण सहित आसान हिंदी फॉर्मेट पाएं।

फॉर्मेट विवरण

यह पुलिस सत्यापन Police Verification मुकदमा पर शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP232 है, पुलिस विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

यह पुलिस सत्यापन मुकदमा शपथ पत्र फॉर्मेट उन व्यक्तियों के लिए उपयोगी है जिनके विरुद्ध किसी प्रकार का मुकदमा, वाद या पुलिस प्रकरण दर्ज है और उन्हें सत्यापन प्रक्रिया में इसकी जानकारी देनी होती है। यह प्रारूप सही एवं स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करने में सहायता करता है। इस शपथ पत्र का उपयोग पासपोर्ट सत्यापन, नौकरी, लाइसेंस, सरकारी आवेदन, संविदा एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में किया जाता है। आवेदक इसमें अपने मुकदमे से संबंधित आवश्यक विवरण जैसे थाना, धारा, न्यायालय एवं वाद की स्थिति का उल्लेख कर सकता है। यह फॉर्मेट सरल हिंदी भाषा में तैयार किया गया है जिससे उपयोगकर्ता आसानी से इसे भर सकें।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-C

समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

 शपथ पत्र (पुलिस सत्यापन Police Verification मुकदमा पर)

मैं........................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी की जन्म तिथि-............................... है तथा शपथी/शपथिनी भारतीय नागरिक है और भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखता/रखती है। शपथी/शपथिनी अपना पुलिस सत्यापन (Police Verification) करवाना चाहता/चाहती है तथा शपथी/शपथिनी का चरित्र उत्तम है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी उपरोक्त पते का स्थायी निवासी है तथा शपथी/शपथिनी केवल एक ही नाम से जाना-पहचाना जाता है, जो उसके आधार कार्ड संख्या-.............................................. पर अंकित है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी के विरुद्ध वर्तमान में कुल…………………………… आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। उक्त मामलों में अभी तक किसी भी न्यायालय द्वारा शपथी/शपथिनी को दोषसिद्ध (Convict) नहीं किया गया है तथा न ही किसी प्रकार की कोई सजा सुनाई गई है।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी उपरोक्त प्रकरणों में विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) जो न्यायालयीन कार्यवाही के अनुपालन में……………….. है।

धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी के विरुद्ध कोई भी अंतिम निर्णय (Final Judgment) पारित नहीं हुआ है और सभी मामले न्यायालय में लंबित हैं। जब तक दोषसिद्धि नहीं होता/होती है तब तक शपथी/शपथिनी को निर्दोष मान कर पुलिस सत्यापन (Police Verification) किया जाना न्यायहित में आवश्यक व जरुरी है।

धारा-6यह कि उपरोक्त तथ्यों के अतिरिक्त शपथी/शपथिनी के विरुद्ध कोई अन्य आपराधिक मामला, सजा, वारंट या सम्मन लंबित/निर्गत नहीं है।

धारा-7यह कि शपथी/शपथिनी किसी भी केन्द्रीय अथवा राज्य सरकार के विभाग, संगठन, निकाय, सार्वजनिक उपक्रम या किसी अन्य सरकारी संस्था में कार्यरत नहीं है तथा न ही किसी ऐसे संगठन से संबद्ध है जो भारत की एकता, अखण्डता, सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या भारत के अन्य राष्ट्रों के साथ मैत्री संबंधों को प्रभावित करता हो।

धारा-8यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता8 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com