KACHEHRI UP

पुत्र व बहू बेदखली सुरक्षा प्रार्थना पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP249 Department / Category: पुलिस विभाग

पुत्र व बहू बेदखली सुरक्षा प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह पुत्र व उसकी पत्नी की बेदखली पर पर सुरक्षा प्राप्त हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP249 है, पुलिस विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

पुत्र व उसकी पत्नी की बेदखली पर सुरक्षा प्राप्त हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब माता-पिता या संपत्ति स्वामी अपने पुत्र और बहू को बेदखल करने के बाद अपनी सुरक्षा के लिए संबंधित विभाग या पुलिस प्रशासन से सहायता मांगना चाहते हों। इस प्रार्थना पत्र में आवेदक अपना नाम, पता, पुत्र एवं उसकी पत्नी का विवरण और सुरक्षा से जुड़े कारण लिख सकता है। इसे थाना, पुलिस विभाग, प्रशासनिक कार्यालय या संबंधित प्राधिकरण में प्रस्तुत किया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-F

सेवा में,

श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते पुत्र व उसकी पत्नी को चल-अचल संपत्ति से बेदखल किए जाने के संबंध में सूचना दर्ज कर सुरक्षा एवं संभावित विवादों से संरक्षण प्रदान करने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है किप्रार्थी/प्रार्थिनी का पुत्र................................................ व उसकी पत्नी..................................................है, जिसका आचरण एवं व्यवहार लंबे समय से अनुचित एवं असामाजिक रहा है। तथा पुत्र द्वारा निरंतर............................................................... करता रहता है, पुत्र की पत्नी द्वारा न तो अपने पति को समझाया जाता है और न ही गलत आचरण व गलत व्यवहार करने से रोका जाता है और उसके सभी गलत कार्यो में पूर्ण सहयोग किया जाता है तथा पुत्री की पत्नी द्वारा भी निरंतर......................................................................... करती रहती है जिसके कारण परिवार की प्रतिष्ठा एवं शांति पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है। तथा उसके उक्त आचरण के कारण प्रार्थी/प्रार्थिनी एवं परिवारजनों का समाज, रिश्तेदारों एवं ग्राम/मोहल्ले में सम्मानपूर्वक रहना, आना-जाना एवं मेल-जोल बनाए रखना अत्यंत कठिन हो गया है। परिवार के सभी सदस्यों द्वारा बार-बार समझाने एवं सुधारने के प्रयास किए जाने के बावजूद भी पुत्र व उसकी पत्नी के व्यवहार में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं यानि सुधार नहीं आया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह आशंका बनी हुई है कि भविष्य में वह कोई गंभीर या कोई ऐसी घटना कर सकते है, जिससे निर्दोष परिवारजन अनावश्यक रूप से कानूनी अथवा सामाजिक परेशानियों में पड़ सकते हैं। प्रार्थी/प्रार्थिनी अत्यंत विवश/परेशान होकर पुत्र व उसकी पत्नी को अपनी मर्जी स्वेच्छा व परिवारीजन की सहमति से व खूब सोच समझ कर अपने उक्त पुत्र व उसकी पत्नी को आज दिनांक-...................से अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति से पूर्णतः बेदखल करता/करती है तथा उससे अपना समस्त पारिवारिक संबंध समाप्त करता/करती है। अब से उक्त पुत्र व उसकी पत्नी द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के कार्य, लेन-देन अथवा गतिविधियों के लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा। उसके किसी भी कृत्य के लिए प्रार्थी/प्रार्थिनी या परिवार के अन्य सदस्य किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होंगे उनके किसी भी कृत्य के लिए प्रार्थी/प्रार्थिनी या परिवार के अन्य सदस्य किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होंगे तथा उक्त तथ्यों को थाना अभिलेख में दर्ज कर व भविष्य में किसी भी संभावित अप्रिय घटना को दृष्टिगत रखते हुए प्रार्थी/प्रार्थिनी एवं उसके परिवारजनों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना न्यायोचित एवं आवश्यक है।

अतः श्रीमान जी से सविनय निवेदन है कि उपर्युक्त तथ्यों को थाना अभिलेख में दर्ज कर तथा भविष्य में किसी भी संभावित अप्रिय घटना को दृष्टिगत रखते हुए प्रार्थी/प्रार्थिनी एवं उसके परिवारजनों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कृपा करे। व उक्त पुत्र द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के अवैध/अनुचित कार्यों के लिए प्रार्थी/प्रार्थिनी एवं उसके परिवारजनों को उत्तरदायी न ठहराया जाए।

आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-....................................................

पिता/पत्नी-...........................................

पता-.....................................................

............................................................

मोबाईल नम्बर-.......................................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com