KACHEHRI UP

पुत्र बेदखली सूचना प्रार्थना पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP243 Department / Category: समाचार पत्र प्रकाशन

पुत्र बेदखली सूचना प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर प्रकाशन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह पुत्र को बेदखल करने की सूचना प्रकाशित हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP243 है, समाचार पत्र प्रकाशन से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

पुत्र को बेदखल करने की सूचना प्रकाशित हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब माता-पिता या संपत्ति स्वामी अपने पुत्र को बेदखल करने संबंधी सूचना समाचार पत्र या अन्य माध्यम में प्रकाशित कराने के लिए आवेदन देना चाहते हों। .इस प्रार्थना पत्र में आवेदक अपना नाम, पता, पुत्र का विवरण और सूचना प्रकाशित कराने से जुड़े कारण लिख सकता है। इसे समाचार पत्र कार्यालय, प्रकाशन संस्था, नोटरी या संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया में उपयोग किया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-C

सेवा में,

श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते पुत्र को चल अचल सम्पत्ति से बेदखल करने की सूचना प्रकाशित के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है किप्रार्थी/प्रार्थिनी का पुत्र................................................है, जिसका आचरण एवं व्यवहार लंबे समय से अनुचित एवं असामाजिक रहा है। वह निरंतर.................................................. करता रहता है, जिसके कारण परिवार की प्रतिष्ठा एवं शांति पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है। तथा उसके उक्त आचरण के कारण प्रार्थी/प्रार्थिनी एवं परिवारजनों का समाज, रिश्तेदारों एवं ग्राम/मोहल्ले में सम्मानपूर्वक रहना, आना-जाना एवं मेल-जोल बनाए रखना अत्यंत कठिन हो गया है। परिवार के सभी सदस्यों द्वारा बार-बार समझाने एवं सुधारने के प्रयास किए जाने के बावजूद भी पुत्र के व्यवहार में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं यानि सुधार नहीं आया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह आशंका बनी हुई है कि भविष्य में वह कोई गंभीर या कोई ऐसी घटना कर सकता है, जिससे निर्दोष परिवारजन अनावश्यक रूप से कानूनी अथवा सामाजिक परेशानियों में पड़ सकते हैं। प्रार्थी/प्रार्थिनी अत्यंत विवश/परेशान होकर पुत्र को अपनी मर्जी स्वेच्छा व परिवारीजन की सहमति से व खूब सोच समझ कर अपने उक्त पुत्र को आज दिनांक-...................से अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति से पूर्णतः बेदखल करता/करती है तथा उससे अपना समस्त पारिवारिक संबंध समाप्त करता/करती है। अब से उक्त पुत्र द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के कार्य, लेन-देन अथवा गतिविधियों के लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा। उसके किसी भी कृत्य के लिए प्रार्थी/प्रार्थिनी या परिवार के अन्य सदस्य किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होंगे जिसकी बेदखली की सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित करवाना चाहता/चाहती है बेदखली के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियो को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है।

 अत: श्रीमान जी से सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी की पारिवारिक परिस्थितियों एवं उक्त पुत्र के अनुचित आचरण को दृष्टिगत रखते हुए उसे प्रार्थी/प्रार्थिनी की समस्त चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर सम्बन्ध विच्छेद किए जाने संबंधी के विषय में सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में प्रार्थी/प्रार्थिनी एवं उसके निर्दोष परिवारजन किसी भी प्रकार की अनावश्यक कानूनी अथवा सामाजिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-....................................................

पिता/पत्नी-...........................................

पता-.....................................................

...........................................................

मोबाईल नम्बर-.......................................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com