KACHEHRI UP

राशन कार्ड अपात्र पुत्र बहू नाम निरस्त पत्र

Format No: KA/UP205 Department / Category: खाद्य एवं रसद विभाग

राशन कार्ड अपात्र पुत्र बहू नाम निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह राशन कार्ड से अपात्र पुत्र/बहु के परिवार के नाम निरस्त हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP205 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

राशन कार्ड से अपात्र पुत्र/बहु के परिवार के नाम निरस्त हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब पुत्र, बहू या उनके परिवार के सदस्य राशन कार्ड के लिए पात्र न हों और उनका नाम राशन कार्ड से हटाना हो। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड संशोधन प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। इसमें आवेदक संबंधित परिवार के सदस्यों का विवरण और नाम निरस्त करने से जुड़े कारण दर्ज कर सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-L

सेवा में,

श्रीमान......................................... महोदय,

..............................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड से अपात्र पुत्र/बहु के परिवार के नाम निरस्त जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। उक्त राशन कार्ड में प्रार्थी/प्रार्थिनी के पुत्र / बहू-............................................... के परिवार का नाम / यूनिट भी अंकित है। जिनका विवरण निम्न है-

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

आधार कार्ड संख्या

मुखिया  से सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

पुत्र / बहू का परिवार वर्तमान में प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार से पृथक (अलग) निवास कर रहा/रही है तथा उनके परिवार का एक अथवा अधिक सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी सेवा में कार्यरत है एवं उनके पास स्थायी नौकरी/नियमित आय का पर्याप्त स्रोत उपलब्ध है। इस प्रकार वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत निर्धारित ग्रामीण/शहरी पात्रता मानकों के अनुरूप पात्र नहीं हैं, बल्कि पात्रता के मानकों के विरुद्ध हैं। इसके अतिरिक्त प्रार्थी/प्रार्थिनी का पुत्र / बहू के परिवार से किसी भी प्रकार का भरण-पोषण, खान-पान, शिक्षा-दीक्षा अथवा अन्य आर्थिक दायित्व / लेन-देन का कोई सम्बन्ध नहीं है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के साथ केवल अन्य आश्रित सदस्य ही निवास कर रहे हैं, जो पूर्णतः प्रार्थी/प्रार्थिनी पर निर्भर हैं। नियमानुसार एवं वास्तविक पारिवारिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड से पुत्र / बहू के परिवार के नाम / यूनिट को निरस्त (हटाया) जाना अति आवश्यक है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड से पुत्र/बहु के परिवार के नाम/यूनिट शीघ्र निरस्त/हटाने की कृपा करें।

         आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-......................................

पिता/पत्नी-.............................

पता-......................................

............................................

मोबाईल नम्बर-.........................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com