राशन कार्ड अपात्र पुत्र बहू नाम निरस्त शपथ पत्र
राशन कार्ड अपात्र पुत्र बहू नाम निरस्त शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह राशन कार्ड से अपात्र पुत्र/बहु के परिवार के नाम निरस्त हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP206 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
राशन कार्ड से अपात्र पुत्र/बहु के परिवार के नाम निरस्त हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब पुत्र, बहू या उनके परिवार के सदस्य राशन कार्ड के लिए पात्र न हों और उनका नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, संबंधित परिवार का विवरण और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड संशोधन आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-L
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (राशन कार्ड से अपात्र पुत्र/बहु के परिवार के नाम निरस्त हेतु)
मैं.................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-............................................................. तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। शपथी/शपथिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। उक्त राशन कार्ड में शपथी/शपथिनी के पुत्र / बहू-............................................... के परिवार का नाम / यूनिट भी अंकित है। जिनका विवरण निम्न है-
|
क्र.सं. |
नाम |
पिता/पति का नाम |
आधार कार्ड संख्या |
मुखिया से सम्बन्ध |
|
1- |
||||
|
2- |
||||
|
3- |
||||
|
4- |
||||
|
5- |
पुत्र / बहू का परिवार वर्तमान में शपथी/शपथिनी के परिवार से पृथक (अलग) निवास कर रहा/रही है तथा उनके परिवार का एक अथवा अधिक सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी सेवा में कार्यरत है एवं उनके पास स्थायी नौकरी/नियमित आय का पर्याप्त स्रोत उपलब्ध है। इस प्रकार वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत निर्धारित ग्रामीण/शहरी पात्रता मानकों के अनुरूप पात्र नहीं हैं, बल्कि पात्रता के मानकों के विरुद्ध हैं। इसके अतिरिक्त शपथी/शपथिनी का पुत्र / बहू के परिवार से किसी भी प्रकार का भरण-पोषण, खान-पान, शिक्षा-दीक्षा अथवा अन्य आर्थिक दायित्व / लेन-देन का कोई सम्बन्ध नहीं है। शपथी/शपथिनी के साथ केवल अन्य आश्रित सदस्य ही निवास कर रहे हैं, जो पूर्णतः शपथी/शपथिनी पर निर्भर हैं। नियमानुसार एवं वास्तविक पारिवारिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शपथी/शपथिनी के राशन कार्ड से पुत्र / बहू के परिवार के नाम / यूनिट को निरस्त (हटाया) जाना अति आवश्यक है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता2 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com