राशन कार्ड KYC बहाली शपथ पत्र ऑनलाइन
राशन कार्ड KYC बहाली शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर नाम या यूनिट बहाली हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह राशन कार्ड kyc पूर्ण कर नाम/यूनिट बहाल हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP200 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
राशन कार्ड KYC पूर्ण कर नाम/यूनिट बहाल हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशन कार्ड से हटे हुए नाम या यूनिट को पुनः बहाल कराने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, राशन कार्ड विवरण, सदस्य की जानकारी और KYC पूर्ण होने से जुड़े तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-I
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (राशन कार्ड kyc पूर्ण कर नाम/यूनिट बहाल हेतु)
मैं................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-................................................................ तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-.......................... जनपद-........................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है, शपथी/शपथिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है उक्त राशन कार्ड में सम्मिलित कुछ यूनिट / सदस्यों के नाम KYC पूर्ण न होने के कारण निरस्त हो गए हैं। जिनका विवरण निम्न है-
|
क्र.सं. |
नाम |
पिता/पति का नाम |
आधार कार्ड संख्या |
मुखिया से सम्बन्ध |
|
1- |
||||
|
2- |
||||
|
3- |
||||
|
4- |
||||
|
5- |
शपथी/शपथिनी द्वारा उक्त सभी निरस्त सदस्यों/यूनिट की KYC प्रक्रिया को पूर्ण कर उनके नाम / यूनिट को पुनः राशन कार्ड में दर्ज (बहाल) कर दिया जाये, जिससे परिवार के भरण-पोषण एवं सरकारी खाद्यान्न लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो सके।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता2 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com