राशन कार्ड मोबाइल नम्बर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन
राशन कार्ड मोबाइल नम्बर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह राशन कार्ड में मोबाईल नम्बर दर्ज हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP197 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
राशन कार्ड में मोबाईल नम्बर दर्ज हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब राशन कार्ड रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना या अपडेट कराना हो। इसमें आवेदक अपना नाम, राशन कार्ड विवरण और मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज कर सकता है। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में मोबाइल नंबर दर्ज कराने की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर आवेदक राशन कार्ड रिकॉर्ड को अपडेट कराने का अनुरोध कर सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-H
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड संख्या-............................... में मोबाईल दर्ज किये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में पूर्व में मोबाईल नम्बर नहीं लगा था/मोबाईल नम्बर लगा था वर्तमान में प्रार्थी/प्रार्थिनी के पास उपलब्ध नहीं है जो राशन कार्ड से सम्बन्धित सूचनाओं की प्राप्ति एवं भविष्य में आवश्यक कार्यवाही की सुविधा हेतु प्रार्थी/प्रार्थिनी अपना नया मोबाइल नम्बर-.................................. राशन कार्ड में अंकित/संशोधित कराना चाहता/चाहती है जिसमे दर्ज किया जाना न्यायोचित व आवश्यक है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में मोबाईल नम्बर दर्ज किये जाने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-......................................
पिता/पत्नी-.............................
पता-......................................
............................................
मोबाईल नम्बर-.........................
www.kachehriup.com