राशन कार्ड मोबाइल नम्बर शपथ पत्र ऑनलाइन
राशन कार्ड मोबाइल नम्बर शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह राशन कार्ड में मोबाईल नम्बर दर्ज हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP198 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
राशन कार्ड में मोबाईल नम्बर दर्ज हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब राशन कार्ड रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने या अपडेट कराने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, राशन कार्ड विवरण, मोबाइल नंबर और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-H
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (राशन कार्ड में मोबाईल नम्बर दर्ज हेतु)
मैं.................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-............................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। शपथी/शपथिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। शपथी/शपथिनी के राशन कार्ड में पूर्व में मोबाईल नम्बर नहीं लगा था/मोबाईल नम्बर लगा था वर्तमान में शपथी/शपथिनी के पास उपलब्ध नहीं है जो राशन कार्ड से सम्बन्धित सूचनाओं की प्राप्ति एवं भविष्य में आवश्यक कार्यवाही की सुविधा हेतु शपथी/शपथिनी अपना नया मोबाइल नम्बर-.................................. राशन कार्ड में अंकित/संशोधित कराना चाहता/चाहती है जिसमे दर्ज किया जाना न्यायोचित व आवश्यक है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता2 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com