राशन कार्ड निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन भरें
राशन कार्ड निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह राशन कार्ड निरस्त/रद्द हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP207 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
राशन कार्ड निरस्त/रद्द हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति या परिवार अपना राशन कार्ड बंद, निरस्त या रद्द कराना चाहता हो। इसमें आवेदक राशन कार्ड विवरण, परिवार की जानकारी और निरस्तीकरण से जुड़े कारण दर्ज कर सकता है। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर राशन कार्ड को बंद या रद्द करने का अनुरोध किया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-M
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड निरस्त/रद्द किये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-......................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। पूर्व में परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राशन कार्ड के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न सुविधा प्राप्त की जा रही थी। वर्तमान समय में परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है तथा परिवार का एक अथवा अधिक सदस्य सरकारी / अर्द्धसरकारी सेवा में कार्यरत है एवं नियमित आय का पर्याप्त स्रोत उपलब्ध है। इस कारण अब परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत निर्धारित ग्रामीण / शहरी पात्रता मानकों के अनुसार राशन कार्ड हेतु पात्र नहीं रह गया है। प्रार्थी/प्रार्थिनी स्वेच्छा से वास्तविक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त राशन कार्ड को नियमानुसार निरस्त / रद्द करवाना चाहता है जिसे निरस्त/रद्द किया जाना अतिआवश्यक व जरुरी है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड को निरस्त/रद्द किये जाने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-......................................
पिता/पत्नी-.............................
पता-......................................
............................................
मोबाईल नम्बर-.........................
www.kachehriup.com