राशन कार्ड निरस्त शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
राशन कार्ड निरस्त शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह राशन कार्ड निरस्त/रद्द हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP208 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
राशन कार्ड निरस्त/रद्द हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति या परिवार अपना राशन कार्ड बंद, निरस्त या रद्द कराने के लिए लिखित घोषणा देना चाहता हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, राशन कार्ड विवरण, परिवार की जानकारी और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड निरस्तीकरण आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-M
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (राशन कार्ड निरस्त/रद्द हेतु)
मैं.................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-.................................................................. तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। शपथी/शपथिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी की पूर्व में परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राशन कार्ड के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न सुविधा प्राप्त की जा रही थी। वर्तमान समय में परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है तथा परिवार का एक अथवा अधिक सदस्य सरकारी / अर्द्धसरकारी सेवा में कार्यरत है एवं नियमित आय का पर्याप्त स्रोत उपलब्ध है। इस कारण अब परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत निर्धारित ग्रामीण / शहरी पात्रता मानकों के अनुसार राशन कार्ड हेतु पात्र नहीं रह गया है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी स्वेच्छा से वास्तविक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त राशन कार्ड को नियमानुसार निरस्त / रद्द करवाना चाहता है जिसे निरस्त/रद्द किया जाना अतिआवश्यक व जरुरी है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com