KACHEHRI UP

राशन कार्ड परिवार नाम निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP193 Department / Category: खाद्य एवं रसद विभाग

राशन कार्ड परिवार नाम निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह राशन कार्ड से परिवार के नाम निरस्त हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP193 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

राशन कार्ड से परिवार के नाम निरस्त हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी परिवार के सदस्य या पूरे परिवार का नाम राशन कार्ड रिकॉर्ड से हटाना हो। इसमें आवेदक संबंधित परिवार का विवरण और आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकता है। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड संशोधन प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर परिवार के नाम निरस्त करने का अनुरोध किया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-F

सेवा में,

श्रीमान......................................... महोदय,

..............................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड संख्या-............................... से परिवार के नाम निरस्त जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के माता/पिता/सास/ससुर का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है जिसमे मुखिया-......................................., है जो राशन कार्ड संख्या-...................................... है। उक्त राशन कार्ड में प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार के नाम/यूनिट अंकित है, जिनके विवरण निम्न है-

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

आधार कार्ड संख्या

मुखिया  से सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

जबकि प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने परिवार सहित माता/पिता/सास/ससुर से अलग निवास कर रहा/रही है जिसके कारण प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार के उपरोक्त दर्ज नाम/यूनिट निरस्त कर दिया जाये जिससे प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने परिवार का अलग राशन कार्ड बनवा सके तथा किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही कोई वाद विवाद किसी न्यायालय में विचाराधीन है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी/ प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार के उक्त राशन कार्ड नाम/यूनिट शीघ्र निरस्त/हटाने की कृपा करें।

         आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-......................................

पिता/पत्नी-.............................

पता-......................................

............................................

मोबाईल नम्बर-.........................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com