KACHEHRI UP

राशन कार्ड पुत्र नाम निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP191 Department / Category: खाद्य एवं रसद विभाग

राशन कार्ड पुत्र नाम निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह राशन कार्ड से पुत्र का नाम/पुत्र के परिवार के नाम निरस्त हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP191 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

राशन कार्ड से पुत्र का नाम/पुत्र के परिवार के नाम निरस्त हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब पुत्र या उसके परिवार का नाम राशन कार्ड से हटाना या निरस्त कराना हो। इसमें आवेदक परिवार और संबंधित सदस्य का विवरण दर्ज कर सकता है। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड संशोधन प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर पुत्र या उसके परिवार के नाम हटाने का अनुरोध किया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-E

सेवा में,

श्रीमान......................................... महोदय,

..............................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड संख्या-............................... से पुत्र का नाम/पुत्र के परिवार के नाम निरस्त जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में पुत्र/बहु......................................... का नाम/उसके परिवार का नाम/यूनिट प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में अंकित है, जिनके विवरण निम्न है-

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

आधार कार्ड संख्या

मुखिया  से सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

जबकि पुत्र/बहु का परिवार प्रार्थी/प्रार्थिनी से अलग निवास कर रहा/रही है जिसके कारण पुत्र/बहु के परिवार के सभी नाम/यूनिट निरस्त कर दिया जाये तथा किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही कोई वाद विवाद किसी न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई समस्त जानकारी सही एवं सत्य है तथा संबंधित विवरण ऑनलाइन आवेदन पत्र संख्या-.............................. में अंकित किया जा चुका है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड से पुत्र/बहु के परिवार के नाम/यूनिट शीघ्र निरस्त/हटाने की कृपा करें।

         आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-......................................

पिता/पत्नी-.............................

पता-......................................

............................................

मोबाईल नम्बर-.........................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com