राशन कार्ड ट्रांसफर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन भरें
राशन कार्ड ट्रांसफर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह राशन कार्ड ट्रांसफर हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP209 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
राशन कार्ड ट्रांसफर हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब राशन कार्ड को एक स्थान, परिवार या सदस्य के नाम से दूसरे स्थान या परिवार में स्थानांतरित कराना हो। इसमें आवेदक राशन कार्ड विवरण, पता और संबंधित जानकारी दर्ज कर सकता है। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड ट्रांसफर प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर आवेदक राशन कार्ड स्थानांतरण का अनुरोध कर सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-N
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड संख्या-............................... ट्रांसफर किये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। प्रार्थी/प्रार्थिनी पूर्व में ग्राम/मोहल्ला-.........................................................., ब्लाक/टाउन-.................................., तहसील-.................................., जनपद-.................................. में निवास करता/करती थी, जिसके कारण उक्त राशन कार्ड उसी क्षेत्र की उचित दर दुकान (दुकान का नाम-.................................., दुकान संख्या-..................................) से सम्बद्ध किया गया था। किन्तु वर्तमान में प्रार्थी/प्रार्थिनी अपना निवास स्थान परिवर्तित कर ग्राम/मोहल्ला-.........................................................., ब्लाक/टाउन-.................................., तहसील-.................................., जनपद-.................................. में अपने परिवार सहित निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी की सुविधा एवं समय पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्ति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त राशन कार्ड को वर्तमान निवास स्थान के निकट स्थित उचित दर दुकान (दुकान का नाम-.................................., दुकान संख्या-..................................) से सम्बद्ध / स्थानान्तरित (ट्रांसफर) किये जाने की आवश्यकता है जिससे प्रार्थी/प्रार्थिनी को बिना किसी असुविधा के समय पर राशन प्राप्त हो सके।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का राशन कार्ड वर्तमान निवास स्थान के निकट स्थित उचित दर दुकान (दुकान का नाम-.................................., दुकान संख्या-..................................) पर ट्रांसफर किये जाने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-......................................
पिता/पत्नी-.............................
पता-......................................
............................................
मोबाईल नम्बर-.........................
www.kachehriup.com