राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन
राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह राशन कार्ड से यूनिट ट्रांसफर प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP189 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
राशन कार्ड से यूनिट ट्रांसफर प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी परिवार सदस्य की यूनिट को एक राशन कार्ड से दूसरे राशन कार्ड में स्थानांतरित कराना हो। इसमें आवेदक और संबंधित सदस्य का विवरण दर्ज किया जा सकता है। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में यूनिट ट्रांसफर प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर परिवार सदस्य की यूनिट को नए राशन कार्ड में जोड़ने का अनुरोध किया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-D
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड संख्या-............................... से यूनिट ट्रांसफर किये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में विवाहित पुत्री-................................................. आधार कार्ड संख्या-............................. का नाम/यूनिट अब भी अंकित हैं जबकि उसका विवाह हो चुका है और वे अपने-अपने पति/ससुराल पक्ष के साथ निवास कर रही हैं। उनके नाम प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में बने रहना उचित नहीं है। तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी चाहता/चाहती है कि राशन कार्ड में अंकित विवाहित पुत्री का नाम/यूनिट को पति/ससुराल पक्ष के राशन कार्ड में ट्रांसफर कर दिया जाये जिसका विवरण निम्न है-
|
क्र.सं. |
विवाहित पुत्री का नाम व आधार कार्ड संख्या/राशन कार्ड |
पति/ससुराल पक्ष का राशन कार्ड के मुखिया का नाम व राशन कार्ड संख्या |
|
1- |
|
विवाहित पुत्री विवाह उपरांत अपने ससुराल में रह रही हैं। जिसके कारण उनके नाम/यूनिट प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड से हटाया कर पति/ससुराल पक्ष के राशन कार्ड में ट्रांसफर किया जाना न्यायोचित है तथा किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही कोई वाद विवाद किसी न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई समस्त जानकारी सही एवं सत्य है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं संलग्न अभिलेखों पर विचार करते हुए राशन card से विवाहित पुत्री का नाम/यूनिट पति/ससुराल पक्ष के राशन कार्ड में ट्रांसफर किये जाने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-......................................
पिता/पत्नी-.............................
पता-......................................
............................................
मोबाईल नम्बर-.........................
www.kachehriup.com