KACHEHRI UP

राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर शपथ पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP190 Department / Category: खाद्य एवं रसद विभाग

राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह राशन कार्ड से यूनिट ट्रांसफर शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP190 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

राशन कार्ड से यूनिट ट्रांसफर शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी परिवार सदस्य की यूनिट को एक राशन कार्ड से दूसरे राशन कार्ड में स्थानांतरित कराने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, संबंधित सदस्य का विवरण, यूनिट ट्रांसफर से जुड़ी जानकारी और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-D

सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

 शपथ पत्र (राशन कार्ड से यूनिट ट्रांसफर)

मैं................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-................................................................ तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में विवाहित पुत्री-................................................. आधार कार्ड संख्या-............................. का नाम/यूनिट अब भी अंकित हैं जबकि उसका विवाह हो चुका है और वे अपने-अपने पति/ससुराल पक्ष के साथ निवास कर रही हैं। उनके नाम प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में बने रहना उचित नहीं है। तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी चाहता/चाहती है कि राशन कार्ड में अंकित विवाहित पुत्री का नाम/यूनिट को पति/ससुराल पक्ष के राशन कार्ड में ट्रांसफर कर दिया जाये जिसका विवरण निम्न है-

क्र.सं.

विवाहित पुत्री का नाम व आधार कार्ड संख्या/राशन कार्ड

पति/ससुराल पक्ष का राशन कार्ड के मुखिया का नाम व राशन कार्ड संख्या

1-




विवाहित पुत्री विवाह उपरांत अपने ससुराल में रह रही हैं। जिसके कारण उनके नाम/यूनिट प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड से हटाया कर पति/ससुराल पक्ष के राशन कार्ड में ट्रांसफर किया जाना न्यायोचित है तथा किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही कोई वाद विवाद किसी न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई समस्त जानकारी सही एवं सत्य है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता2 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com