KACHEHRI UP

राशन कार्ड नाम निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP187 Department / Category: खाद्य एवं रसद विभाग

राशन कार्ड नाम निरस्त प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह राशन कार्ड से विवाहित पुत्रियों के नाम निरस्त हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP187 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

राशन कार्ड से विवाहित पुत्रियों के नाम निरस्त हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब विवाह के बाद पुत्री का नाम परिवार के राशन कार्ड से हटाना या निरस्त कराना हो। इसमें आवेदक परिवार और संबंधित पुत्री का विवरण दर्ज कर सकता है। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड संशोधन प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर विवाहित पुत्री का नाम राशन कार्ड रिकॉर्ड से हटाने का अनुरोध किया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-C

सेवा में,

श्रीमान......................................... महोदय,

..............................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड संख्या-............................... से विवाहित पुत्रियों के नाम निरस्त जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................., तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में परिवार की कुछ विवाहित पुत्रियों के नाम/यूनिट अब भी अंकित हैं, जिनके विवरण निम्न है-

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

आधार कार्ड संख्या

मुखिया  से सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

जबकि उनका विवाह हो चुका है और वे अपने-अपने पति/ससुराल पक्ष के साथ निवास कर रही हैं। उनके नाम प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड में बने रहना उचित नहीं है। तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी चाहता/चाहती है कि राशन कार्ड में अंकित विवाहित पुत्रियों के नाम/यूनिट निरस्त किए जाएँ, ताकि उनके ससुराल पक्ष में पृथक राशन कार्ड बनाए जाने / यूनिट जोड़े जाने की कार्यवाही संभव हो सके। इस संबंध में प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया गया है, जिसकी आवेदन संख्या-.................................... है। यह कि जिन विवाहित पुत्रियों के नाम राशन कार्ड से निरस्त किए जाने हैं, वे अब प्रार्थी/प्रार्थिनी के साथ स्थायी रूप से निवास नहीं कर रही हैं और विवाह उपरांत अपने ससुराल में रह रही हैं। जिसके कारण उनके नाम प्रार्थी/प्रार्थिनी के राशन कार्ड से हटाया जाना न्यायोचित है तथा उन पुत्रियों से किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही कोई वाद विवाद किसी न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई समस्त जानकारी सही एवं सत्य है तथा संबंधित विवरण ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित किया जा चुका है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं संलग्न अभिलेखों पर विचार करते हुए राशन card से विवाहित पुत्रियों के नाम/यूनिट शीघ्र निरस्त/हटाने की कृपा करें, जिससे उनके ससुराल में राशन कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही संपन्न हो सके।

         आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-......................................

पिता/पत्नी-.............................

पता-......................................

............................................

मोबाईल नम्बर-.........................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com