KACHEHRI UP

राशन कार्ड नाम निरस्त शपथ पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP188 Department / Category: खाद्य एवं रसद विभाग

राशन कार्ड नाम निरस्त शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह राशन कार्ड से विवाहित पुत्रियों के नाम निरस्त हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP188 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

राशन कार्ड से विवाहित पुत्रियों के नाम निरस्त हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब विवाह के बाद पुत्री का नाम परिवार के राशन कार्ड से हटाने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, विवाहित पुत्री का विवरण और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड संशोधन आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-C

सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

 शपथ पत्र (राशन कार्ड से विवाहित पुत्रियों के नाम निरस्त हेतु)

मैं.................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-................................................................ तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ग्राम/मोहल्ला-........................................................................, तहसील- .........................., जनपद-.......................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है। शपथी/शपथिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है। शपथी/शपथिनी के राशन कार्ड में परिवार की कुछ विवाहित पुत्रियों के नाम/यूनिट अब भी अंकित हैं, जिनके विवरण निम्न है-

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

आधार कार्ड संख्या

मुखिया  से सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

धारा-2यह कि जबकि उनका विवाह हो चुका है और वे अपने-अपने पति/ससुराल पक्ष के साथ निवास कर रही हैं। उनके नाम शपथी/शपथिनी के राशन कार्ड में बने रहना उचित नहीं है। तथा शपथी/शपथिनी चाहता/चाहती है कि राशन कार्ड में अंकित विवाहित पुत्रियों के नाम/यूनिट निरस्त किए जाएँ, ताकि उनके ससुराल पक्ष में पृथक राशन कार्ड बनाए जाने / यूनिट जोड़े जाने की कार्यवाही संभव हो सके। इस संबंध में शपथी/शपथिनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया गया है, जिसकी आवेदन संख्या-.................................... है।

धारा-3यह कि जिन विवाहित पुत्रियों के नाम राशन कार्ड से निरस्त किए जाने हैं, वे अब शपथी/शपथिनी के साथ स्थायी रूप से निवास नहीं कर रही हैं और विवाह उपरांत अपने ससुराल में रह रही हैं। जिसके कारण उनके नाम शपथी/शपथिनी के राशन कार्ड से हटाया जाना न्यायोचित है तथा उन पुत्रियों से किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही कोई वाद विवाद किसी न्यायालय में विचाराधीन है। शपथी/शपथिनी द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई समस्त जानकारी सही एवं सत्य है तथा संबंधित विवरण ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित किया जा चुका है।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com