KACHEHRI UP

शिकायत आधार बैंक Unfreeze प्रार्थना पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP219 Department / Category: बैंक/फाइनेंस

शिकायत आधार बैंक Unfreeze प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह शिकायत के अधार पर बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP219 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

शिकायत के आधार पर बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी शिकायत, जांच या विवाद के कारण बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया हो और उसे पुनः सक्रिय कराने के लिए आवेदन देना हो। यह प्रार्थना पत्र बैंक शाखा में खाता दोबारा चालू कराने की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। इसमें आवेदक अपना खाता विवरण, शिकायत से जुड़ी जानकारी और खाते को पुनः सक्रिय करने का अनुरोध दर्ज कर सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-C

सेवा में,

श्रीमान......................................... महोदय,

..............................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते शिकायत के अधार पर फ्रीज खाते को पुनः सक्रिय (Unfreeze) किये जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता संख्या-........................................ आपकी शाखा में संचालित है, जिसे हाल ही में एक शिकायत के आधार पर फ्रीज कर दिया गया है। जिस लेन-देन के आधार पर शिकायत की गई है, वह पूर्णतः वैध एवं वास्तविक है। उक्त धनराशि प्रार्थी/प्रार्थिनी की ही है तथा यह कोई गलत या अनधिकृत लेन-देन नहीं है। यह राशि किसी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा या फ्रॉड के माध्यम से प्राप्त नहीं की गई है और न ही बिना अनुमति के ली गई है। वास्तव में, उक्त धनराशि शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते में............................................................. (काम/सेवा/व्यवसाय का विवरण) के लिए स्वेच्छा से भेजी गई थी। वर्तमान में शिकायतकर्ता द्वारा गलत एवं भ्रामक शिकायत दर्ज कराकर उक्त राशि को फर्जी तरीके से वापस प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराते हुए प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते को अनफ्रीज (Unfreeze) कर पुनः सक्रिय करने की की आवश्यकता है, जिससे प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने दैनिक वित्तीय कार्य सुचारु रूप से कर सके। प्रार्थी/प्रार्थिनी बैंक द्वारा की जाने वाली किसी भी जाँच में पूर्ण सहयोग प्रदान करूँगा/करूँगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज/साक्ष्य प्रस्तुत करूँगा/करूँगी।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते पर हुई शिकायत को निरस्त करते हुए सक्रिय (Unfreeze) किये जाने की कृपा करें।

         आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-....................................................

पिता/पत्नी-...........................................

आधार कार्ड संख्या-.................................

पैन कार्ड संख्या-......................................

पता-.....................................................

............................................................

मोबाईल नम्बर-.......................................


Open Dashboard Format

www.kachehriup.com