शिकायत आधार बैंक Unfreeze शपथ पत्र ऑनलाइन
शिकायत आधार बैंक Unfreeze शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह शिकायत के अधार पर बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP220 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
शिकायत के आधार पर बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी शिकायत, जांच या विवाद के कारण बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया हो और उसे पुनः सक्रिय कराने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, बैंक खाता विवरण, शिकायत से संबंधित जानकारी और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे बैंक शाखा में खाता पुनः सक्रिय कराने के आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-C
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (शिकायत के अधार पर बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-.................................................................. तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का बैंक खाता संख्या-................................................आपकी बैंक शाखा में संचालित है शपथी का आधार कार्ड संख्या-................................................. व पैन कार्ड संख्या-............................... है।जिसे हाल ही में एक शिकायत के आधार पर फ्रीज कर दिया गया है। जिस लेन-देन के आधार पर शिकायत की गई है, वह पूर्णतः वैध एवं वास्तविक है।
धारा-2यह कि उक्त धनराशि शपथी/शपथिनी की ही है तथा यह कोई गलत या अनधिकृत लेन-देन नहीं है। यह राशि किसी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा या फ्रॉड के माध्यम से प्राप्त नहीं की गई है और न ही बिना अनुमति के ली गई है। वास्तव में, उक्त धनराशि शिकायतकर्ता द्वारा शपथी/शपथिनी के बैंक खाते में............................................................. (काम/सेवा/व्यवसाय का विवरण) के लिए स्वेच्छा से भेजी गई थी। वर्तमान में शिकायतकर्ता द्वारा गलत एवं भ्रामक शिकायत दर्ज कराकर उक्त राशि को फर्जी तरीके से वापस प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
धारा-3यह कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराते हुए शपथी/शपथिनी के बैंक खाते को अनफ्रीज (Unfreeze) कर पुनः सक्रिय करने की की आवश्यकता है, जिससे शपथी/शपथिनी अपने दैनिक वित्तीय कार्य सुचारु रूप से कर सके। शपथी/शपथिनी बैंक द्वारा की जाने वाली किसी भी जाँच में पूर्ण सहयोग प्रदान करूँगा/करूँगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज/साक्ष्य प्रस्तुत करूँगा/करूँगी।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com