शिक्षा ऋण शपथ पत्र ऑनलाइन भरें व प्रिंट करें
शिक्षा ऋण शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर एजुकेशन लोन आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह शिक्षा ऋण प्राप्ति हेतु format, जिसका format number KA/UP92 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
शिक्षा ऋण प्राप्ति हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई छात्र या अभिभावक शिक्षा ऋण प्राप्त करने के लिए लिखित घोषणा देना चाहता हो। इसमें छात्र की पढ़ाई, संस्थान, पाठ्यक्रम और वित्तीय जानकारी दर्ज की जा सकती है। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, शिक्षा संबंधी विवरण, ऋण आवश्यकता और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे बैंक, वित्तीय संस्था या संबंधित कार्यालय में शिक्षा ऋण आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-E
समक्ष-श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
...............................................................................................
शपथ पत्र (शिक्षा ऋण प्राप्ति हेतु)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी....................................................................................... में अध्ययन हेतु ....................................................................................................... में प्रवेश/नामांकन के लिए शिक्षा ऋण लेना चाहता/चाहती है, जिसके लिए आपके बैंक में आवेदन किया है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी पर वर्तमान में किसी भी बैंक/राष्ट्रीयकृत बैंक/सहकारी समिति/साधन सहकारी समिति/प्राइवेट फाइनेंसिंग कंपनी अथवा अन्य किसी वित्तीय संस्था का कोई ऋण देय/बकाया नहीं है तथा शपथी/शपथिनी किसी भी बैंक/वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी जिस उद्देश्य हेतु शिक्षा ऋण ले रहा/रही है, ऋण की संपूर्ण धनराशि उसी शैक्षिक उद्देश्य (फीस, हॉस्टल/आवास, पुस्तकें, उपकरण, यात्रा/अन्य अनुमन्य शैक्षिक खर्च) में ही उपयोग करेगा/करेगी तथा किसी अन्य मद में ऋण का दुरुपयोग नहीं करेगा/करेगी।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी ने बैंक के नियमों एवं शर्तों को भली-भांति समझ लिया है तथा उनका पूर्ण रूप से पालन करेगा/करेगी और किसी भी नियम/शर्त का उल्लंघन नहीं करेगा/करेगी।
धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी अपने उक्त ऋण की किस्तों/ब्याज/अन्य देयों का भुगतान बैंक के नियमानुसार समय पर करता/करती रहेगा/रहेगी और अदायगी में अनावश्यक विलंब नहीं करेगा/करेगी।
धारा-7यह कि शपथी/शपथिनी किसी भी बैंक/वित्तीय संस्था/अथवा अन्य किसी राजकीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं है तथा किसी भी प्रकार की ऋण-चूक (Loan Default) की स्थिति में बैंक द्वारा किए जाने वाले वैधानिक/वित्तीय कार्यवाही का दायित्व शपथी/शपथिनी पर होगा।
धारा-8यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी प्रकार का कोई तथ्य नहीं छिपाया है। प्रस्तुत शपथ-पत्र में उल्लिखित समस्त तथ्य सही एवं सत्य हैं। यदि कोई तथ्य असत्य/गलत/भ्रामक पाया जाता है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी शपथी/शपथिनी की होगी तथा बैंक द्वारा ऋण निरस्त/वापसी/कानूनी कार्यवाही किए जाने पर शपथी/शपथिनी को कोई आपत्ति नहीं होगी।
धारा-9यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा इस शपथ-पत्र में प्रदत्त विवरण बैंक अभिलेखों/ऋण आवेदन/संलग्न दस्तावेजों के अनुरूप है। आवश्यकता पड़ने पर शपथी/शपथिनी बैंक को सत्यापन हेतु अपेक्षित दस्तावेज/सूचनाएँ उपलब्ध कराएगा/कराएगी।
धारा-10यह कि शपथी/शपथिनी शिक्षा ऋण जिस पाठ्यक्रम/कोर्स हेतु ले रहा/रही है, उसे बीच में बिना उचित कारण नहीं छोड़ेगा/छोड़ेगी तथा नियमित रूप से अध्ययन जारी रखेगा/रखेगी। यदि किसी अपरिहार्य कारणवश पाठ्यक्रम/संस्थान में परिवर्तन या पाठ्यक्रम छोड़ने की स्थिति उत्पन्न होती है, तो शपथी/शपथिनी बैंक को पूर्व/तत्काल लिखित सूचना देगा/देगी तथा बैंक के नियमों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही/अनुमति प्राप्त करेगा/करेगी।
धारा-11यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता11 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com