KACHEHRI UP

वादी मुकदमा कार्यवाही रोकने हेतु प्रार्थना पत्र

Format No: KA/UP261 Department / Category: पुलिस विभाग

वादी मुकदमा कार्यवाही नहीं करने हेतु प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print और PDF download करें। आसान हिंदी फॉर्मेट पाएं।

फॉर्मेट विवरण

यह वादी मुकदमा में कोई कार्यवाही नहीं करने हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP261 है, पुलिस विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

यह वादी मुकदमा में कोई कार्यवाही नहीं करने हेतु प्रार्थना पत्र फॉर्मेट न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए उपयोग किया जाता है। जब वादी किसी कारणवश मुकदमे में आगे कार्यवाही नहीं करवाना चाहता या कुछ समय तक कार्यवाही स्थगित रखना चाहता है, तब यह प्रारूप उपयोगी होता है। इस प्रार्थना पत्र का उपयोग सिविल, राजस्व या अन्य न्यायालयीन मामलों में किया जाता है। वादी इसमें अपनी परिस्थितियों, आपसी समझौते, समय की आवश्यकता या अन्य कारणों का उल्लेख करते हुए न्यायालय से अनुरोध करता है कि मुकदमे में तत्काल कोई कार्यवाही न की जाए। यह फॉर्मेट सरल एवं स्पष्ट हिंदी भाषा में तैयार किया गया है ताकि उपयोगकर्ता आसानी से इसका प्रयोग कर सकें।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-A

सेवा में,

श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते मुकदमा अपराध संख्या-.............................. थाना-.............................. जनपद-............................. पर कोई कार्यवाही न किये जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा दिनांक-......................... को थाना-............................. जनपद-............................. में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया थाजिसमें प्रार्थी/प्रार्थिनी/शिकायतकर्ता  ने संबंधी सूचना/शिकायत.............................................................................................................. के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी उक्त शिकायत/मुकदमा प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा पूर्ण तथ्यों की जानकारी न होने तथा अन्य व्यक्तियों के बहकावे/प्रेरणा में आकर दर्ज कराया गया था। अब दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर सभी मतभेद समाप्त हो चुके हैं तथा वर्तमान में किसी भी प्रकार का कोई विवाद, मनमुटाव या लड़ाई-झगड़ा शेष नहीं है।प्रार्थी/प्रार्थिनी को पूर्ण विश्वास है कि अब उक्त मामले को आगे बढ़ाना आवश्यक नहीं है, प्रार्थी/प्रार्थिनी उक्त प्रकरण में किसी भी प्रकार की आगे की कार्यवाही नहीं चाहता/चाहती है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के इस निर्णय प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा पूर्णतः स्वेच्छा एवं स्वतंत्र इच्छा से लिया गया है तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई दबाव, धमकी, प्रलोभन या ब्लैकमेलिंग नहीं की गई है।

 अतः श्रीमान जी से सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के उपरोक्त कथन/बयान को संज्ञान में लेते हुए उक्त प्रकरण/मुकदमा निरस्त किये जाने की कृपा करे।

आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-....................................................

पिता/पत्नी-...........................................

पता-.....................................................

............................................................

मोबाईल नम्बर-.......................................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com