वादी मुकदमा कार्यवाही नहीं करने हेतु शपथ पत्र
वादी मुकदमा कार्यवाही नहीं करने हेतु शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print और PDF download करें। आसान हिंदी फॉर्मेट तुरंत पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह वादी मुकदमा में कोई कार्यवाही नहीं करने हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP262 है, पुलिस विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह वादी मुकदमा में कोई कार्यवाही नहीं करने हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए उपयोग किया जाता है। जब वादी किसी कारणवश मुकदमे में आगे की कार्यवाही नहीं करवाना चाहता या कुछ समय तक कार्यवाही स्थगित रखना चाहता है, तब यह प्रारूप उपयोगी होता है। इस शपथ पत्र का उपयोग सिविल, राजस्व एवं अन्य न्यायालयीन मामलों में किया जाता है। वादी इसमें शपथपूर्वक यह घोषित करता है कि वह वर्तमान समय में मुकदमे में कोई कार्यवाही नहीं करना चाहता। इसमें आपसी समझौता, समय की आवश्यकता या अन्य उचित कारणों का उल्लेख किया जा सकता है। यह प्रारूप सरल एवं स्पष्ट हिंदी भाषा में तैयार किया गया है जिससे उपयोगकर्ता आसानी से इसका उपयोग कर सकें।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (वादी मुकदमा में कोई कार्यवाही नहीं करने हेतु)
मैं.......................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा दिनांक-......................... को थाना-............................. जनपद-............................. में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसमें शपथी/शपथिनी/शिकायतकर्ता ने संबंधी सूचना/शिकायत............................................................................ के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी उक्त शिकायत/मुकदमा शपथी/शपथिनी द्वारा पूर्ण तथ्यों की जानकारी न होने तथा अन्य व्यक्तियों के बहकावे/प्रेरणा में आकर दर्ज कराया गया था।
धारा-2यह कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर सभी मतभेद समाप्त हो चुके हैं तथा वर्तमान में किसी भी प्रकार का कोई विवाद, मनमुटाव या लड़ाई-झगड़ा शेष नहीं है। शपथी/शपथिनी को पूर्ण विश्वास है कि अब उक्त मामले को आगे बढ़ाना आवश्यक नहीं है,
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी उक्त प्रकरण में किसी भी प्रकार की आगे की कार्यवाही नहीं चाहता/चाहती है। शपथी/शपथिनी के इस निर्णय शपथी/शपथिनी द्वारा पूर्णतः स्वेच्छा एवं स्वतंत्र इच्छा से लिया गया है तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई दबाव, धमकी, प्रलोभन या ब्लैकमेलिंग नहीं की गई है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com