वेतन खाता ऋण शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
वेतन खाता ऋण शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर लोन आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह वेतन-खाता धारक द्वारा ऋण प्राप्ति हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP91 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
वेतन-खाता धारक द्वारा ऋण प्राप्ति हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई वेतनभोगी व्यक्ति बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण प्राप्त करने के लिए लिखित घोषणा देना चाहता हो। इसमें आवेदक अपनी नौकरी, वेतन खाता और वित्तीय जानकारी दर्ज कर सकता है। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, बैंक खाता विवरण, वेतन संबंधी जानकारी और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे बैंक, वित्तीय संस्था या संबंधित कार्यालय में ऋण आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-D
समक्ष-श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
...............................................................
शपथ पत्र (वेतन-खाता धारक द्वारा ऋण प्राप्ति हेतु)
मैं.................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी................................. पता ग्राम/मोहल्ला-..................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी उपरोक्त पते का स्थायी एवं वर्तमान निवासी है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी ......................................................................... में.............................................................. के पद पर कार्यरत है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी आपकी उपरोक्त बैंक/शाखा से .................................................. प्राप्त करना चाहता/चाहती है, जिसके लिए शपथी/शपथिनी आवेदन कर रहा/रही है। शपथी/शपथिनी का वेतन-खाता/सैलरी अकाउंट आपकी इसी बैंक/शाखा में संचालित है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा ऋण का पूर्ण भुगतान होने तक.......................................... अथवा किसी अन्य बैंक/एन०बी०एफ०सी० से समान प्रकार की योजना के अंतर्गत कोई अन्य ऋण प्राप्त नहीं करूँगा/करूँगी।
धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा किसी अन्य संस्था/बैंक से कोई ऋण प्राप्त नहीं कर रहा/रही है।
अथवा
शपथी/शपथिनी रुपये-.................................... का.................................................................. से निम्नलिखित ऋण प्राप्त कर रहा/रही हूँ तथा मेरा खाता नियमित है।
धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी उक्त ऋण की पूर्ण अदायगी होने तक अपना खाता/वेतन-खाता किसी अन्य बैंक/शाखा में स्थानांतरित नहीं कराएगा/कराएगी।
धारा-7यह कि शपथी/शपथिनी जिस प्रयोजन/उद्देश्य हेतु उक्त ऋण ले रहा है, ऋण की संपूर्ण धनराशि का उपयोग उसी प्रयोजन में करेगा तथा किसी अन्य मद में दुरुपयोग नहीं करेगा।
धारा-8यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा लिए गए ऋण की अदायगी बैंक के नियमों के अनुसार समय से करता/करती रहेगा/रहेगी तथा देय किस्तें/राशि मय ब्याज नियमानुसार अदा करेगा/करेगी।
धारा-9यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता9 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com