विद्युत कनेक्शन सहमतिपत्र NOC शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
विद्युत कनेक्शन NOC शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार दस्तावेज आसानी से पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह विधुत कनेक्शन हेतु सहमति पत्र (NOC) शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP44 है, विधुत विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
विद्युत कनेक्शन हेतु सहमति पत्र (NOC) शपथ पत्र बिजली कनेक्शन से जुड़े आवेदन में उपयोग होने वाला सहमति दस्तावेज है। इसमें संबंधित व्यक्ति या संपत्ति स्वामी द्वारा कनेक्शन लगाने के लिए अपनी सहमति और दिए गए विवरण की सत्यता घोषित की जाती है। यह शपथ पत्र तब उपयोगी होता है जब आवेदक को किसी मकान, दुकान, प्लॉट या किराए/साझा स्थान पर विद्युत कनेक्शन लेना हो और संबंधित स्वामी या पक्ष की सहमति आवश्यक हो। इसे आवेदन के साथ विद्युत विभाग या संबंधित कार्यालय में लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-B
समक्ष-श्रीमान अधिशाषी अभियन्ता महोदय, उ० प्र० पा० कारपोरेशन लि०
खण्ड/उपखण्ड................................. जनपद-............................
शपथ पत्र सहमति-पत्र NOC विधुत कनेक्शन (स्थाई/आस्थाई)
मैं .................................. आयु लगभग ......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ........................................ पता ग्राम/मोहल्ला-..................................................................................... तहसील-.................... जनपद-..................................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी की/का मकान/दुकान/अन्य स्थित गाटा संख्या-................................ ग्राम/मोहल्ला- ................................................................................................................... तहसील-........................................... जनपद-..................................... है जिसका शपथी/शपथिनी काबिज दखील पूर्ण स्वामी/स्वामिनी है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी के उपरोक्त मकान/दुकान/अन्य पर................................................. पुत्र/पुत्री/पत्नी................................... निवासी ग्राम/मोहल्ला-......................................... तहसील-............................................. जनपद-....................................... अपने नाम/फर्म/अन्य................................................................... के नाम से विद्युत कनेक्शन (स्थाई/आस्थाई) लेना चाहता/चाहती है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी के उपरोक्त मकान/दुकान/अन्य पर आवेदनकर्ता द्वारा अपने नाम/फर्म/अन्य के नाम विद्युत कनेक्शन लिए जाने पर शपथी/शपथिनी को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है और न ही कभी भविष्य में होगी।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील...................................................... में दिनांक-................................ किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com