विद्युत कनेक्शन विच्छेदन मृतक शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
विद्युत कनेक्शन विच्छेदन मृतक शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन में आसानी से लगाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह विधुत कनेक्शन विच्छेदन मृतक शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP48 है, विधुत विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
विद्युत कनेक्शन विच्छेदन मृतक शपथ पत्र बिजली कनेक्शन बंद या कटवाने के आवेदन में उपयोग होने वाला दस्तावेज है। यह फॉर्मेट उस स्थिति में सहायक होता है जब कनेक्शन धारक की मृत्यु हो चुकी हो और संबंधित कनेक्शन का विच्छेदन कराना जरूरी हो। इस शपथ पत्र में आवेदक मृतक से अपना संबंध, कनेक्शन विवरण, पता और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे विद्युत विभाग या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-C
समक्ष-श्रीमान अधिशाषी अभियन्ता महोदय, उ० प्र० पा० कारपोरेशन लि०
खण्ड/उपखण्ड................................... जनपद-.........................
शपथ पत्र (मृतक का बिजली कनेक्शन विच्छेदन)
मैं .................................. आयु लगभग ......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ........................................ पता ग्राम/मोहल्ला-..................................................................................... तहसील-.................... जनपद-................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी के/की पिता/माता/अन्य........................................................ के नाम मकान/दुकान/ऑफिस अन्य स्थित गाटा संख्या-.................................................. ग्राम/मोहल्ला-................................................................. तहसील-.......................... जनपद-............................ में बिजली का कनेक्शन लगा है जिसका खाता संख्या-....................................... है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी के/की पिता/माता अन्य.................................................... की मृत्यू दिनांक-..................................... हो गई है।
धारा-3 यह कि शपथी/शपथिनी उक्त मकान/दुकान/ऑफिस अन्य में लगा बिजली कनेक्शन कटवाना चाहता/चाहती है जिसका मुख्यकारण......................................................... है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी की उक्त परिस्थितियों के आधार पर उक्त बिजली कनेक्शन कटवाया जाना अतिआवश्यक है।
धारा-5यह कि उपरोक्त मृतक के सभी उत्तराधिकारी/उत्तराधिकारियों को उक्त बिजली कनेक्शनविच्छेदन करने पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है तथा कोई वाद-विवाद नहीं है।
धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं है और न ही कोई गलत बयान दिया है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील...................................................... में दिनांक-................................ किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com