KACHEHRI UP

विद्युत कनेक्शन विच्छेदन शपथ पत्र ऑनलाइन भरें

Format No: KA/UP47 Department / Category: विधुत विभाग

विद्युत कनेक्शन विच्छेदन शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार दस्तावेज पाएं।

फॉर्मेट विवरण

यह विधुत कनेक्शन विच्छेदन स्वयं द्वारा शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP47 है, विधुत विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

विद्युत कनेक्शन विच्छेदन स्वयं द्वारा शपथ पत्र बिजली कनेक्शन बंद या कटवाने के आवेदन में उपयोग होने वाला दस्तावेज है। इसमें उपभोक्ता अपनी पहचान, कनेक्शन विवरण, पता और कनेक्शन विच्छेदन से संबंधित जानकारी की सत्यता घोषित करता है। यह शपथ पत्र उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपने नाम से चल रहे मकान, दुकान, कार्यालय या अन्य स्थान के विद्युत कनेक्शन को स्वयं बंद करवाना चाहते हैं। इसे संबंधित विद्युत विभाग या कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-B

समक्ष-श्रीमान अधिशाषी अभियन्ता महोदय, उ० प्र० पा० कारपोरेशन लि०

खण्ड/उपखण्ड................................... जनपद-.........................

शपथ पत्र (बिजली कनेक्शन विच्छेदन)

मैं .................................. आयु लगभग ......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ........................................ पता ग्राम/मोहल्ला-..................................................................................... तहसील-.................... जनपद-................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी मकान/दुकान/ऑफिस अन्य स्थित गाटा संख्या-..................................... ग्राम/मोहल्ला- .............................................................................................................. तहसील..............................  जनपद-................................ पर शपथी/शपथिनी के नाम बिजली कनेक्शन लगा है जिसका खाता संख्या................................................ है। 

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी अपने उक्त मकान/दुकान/ऑफिस अन्य में लगा बिजली कनेक्शन कटवाना चाहता/चाहती है जिसका मुख्यकारण................................................................. है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी की उक्त परिस्थितियों के आधार पर उक्त बिजली कनेक्शन कटवाया जाना अतिआवश्यक है।

धारा-4यह  कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं है और न ही कोई गलत बयान दिया है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील...................................................... में दिनांक-................................ किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com