विक्रेता द्वारा बिजली कनेक्शन ट्रांसफर NOC
विक्रेता द्वारा बिजली कनेक्शन ट्रांसफर NOC ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन में आसानी से लगाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह विक्रेता द्वारा कनेक्शन ट्रांसफर NOC format, जिसका format number KA/UP86 है, विधुत विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
विक्रेता द्वारा कनेक्शन ट्रांसफर NOC एक सहमति दस्तावेज है, जिसका उपयोग बिजली कनेक्शन को क्रेता या संबंधित व्यक्ति के पक्ष में ट्रांसफर कराने के लिए किया जाता है। इसमें विक्रेता अपनी सहमति, पहचान, कनेक्शन विवरण और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। यह NOC तब उपयोगी होती है जब मकान, दुकान, प्लॉट या अन्य संपत्ति के विक्रय के बाद बिजली कनेक्शन को नए स्वामी या क्रेता के नाम स्थानांतरित कराना हो। इसे विद्युत विभाग या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान अधिशाषी अभियन्ता महोदय, उ० प्र० पा० कारपोरेशन लि०
खण्ड/उपखण्ड-................................. जनपद-............................
शपथ पत्र (विक्रेता द्वारा कनेक्शन ट्रांसफर NOC)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी के नाम मकान/दुकान स्थित............................................... तहसील-................................. जनपद-.............................. पर बिजली कनेक्शन लगा है जिसका खाता संख्या-.......................................... है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी ने उक्त मकान/दुकान........................................................ पुत्र/पत्नी.............................................. निवासी-................................................ तहसील-............................................ जनपद-................................... को विक्रय कर दिया है जिसके कारण उक्त शपथी/शपथिनी के नाम का बिजली कनेक्शन क्रेता के नाम किया जाना न्यायहित में आवश्यक व जरुरी है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी को कोई आपत्ति नहीं होगी उक्त बिजली कनेक्शन मकान/दुकान क्रेता के नाम किये जाने पर और न ही भविष्य में कभी होगी।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा क्रेता को उक्त मकान/दुकान का कब्ज़ा दे दिया गया है जो क्रेता द्वारा पूर्ण रूप से काबिज दखील स्वामी/स्वामिनी हो गये है।
धारा-5यह कि उक्त बिजली कनेक्शन पर किसी भी प्रकार का कोई पारिवारिक वाद-विवाद नहीं है और न ही कोई वाद-विवाद किसी न्यायालय या बिजली विभाग में लंबित है।
धारा-6यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com