KACHEHRI OF UTTAR PRADESH

ई-स्टाम्प: सभी जरूरी जानकारी, आवेदन प्रपत्र और शपथ पत्र फॉर्म PDF डाउनलोड

ई-स्टाम्प से संबंधित सभी आवश्यक विवरण, प्रपत्र एवं शपथ पत्र।

ई-स्टाम्पिंग शुल्क भुगतान उत्तर प्रदेश फॉर्म नम्बर-3 व 4

ई स्टाम्प शुल्क भुगतान हेतु आवेदन पत्र-3

आवेदन पत्र-3: ई स्टाम्प शुल्क भुगतान हेतु आवेदन पत्र
यह फॉर्म तब भरा जाता है जब कोई व्यक्ति किसी दस्तावेज़ (जैसे रजिस्ट्री, अनुबंध, शपथ पत्र आदि) के लिए पहली बार ई स्टाम्प शुल्क जमा करता है। इसमें आवेदक को अपने नाम, पता, दस्तावेज़ का प्रकार और शुल्क की राशि जैसी जानकारी देनी होती है।

आवेदन पत्र-4: अतिरिक्त ई स्टाम्प शुल्क के लिए आवेदन पत्र
अगर किसी दस्तावेज़ पर पहले कम ई स्टाम्प शुल्क जमा हो गया हो और अब अधिक शुल्क जमा करना पड़े, तो इसके लिए यह फॉर्म भरा जाता है। इसमें पहले भरे गए शुल्क का विवरण और अब जमा की जाने वाली अतिरिक्त राशि लिखनी होती है।

अतिरिक्त ई स्टाम्प शुल्क के लिए आवेदन पत्र-4

प्रार्थना पत्र (a1) (ई-स्टाम्प क्रेता द्वारा)

ई-स्टाम्प E STAMP एक वैधानिक दस्तावेज होता है और उसमें कोई भी त्रुटि (जैसे नाम, मूल्य, उद्देश्य, दिनांक आदि) होने पर उसका विधिवत सुधार कराना आवश्यक होता है। बिना संशोधन के वह ई-स्टाम्प अमान्य या विवादित माना जा सकता है

प्रार्थना पत्र (a2) (ई-स्टाम्प वेंडर द्वारा)

जब ई स्टाम्प E STAMP में कोई गलती होती है, तो व्यक्ति इसे सुधारने के लिए स्टाम्प वेंडर को लिखित में सूचना देता है। स्टाम्प वेंडर पूरी प्रक्रिया जानता है और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ संशोधन का प्रार्थना पत्र अधिकारी को भेजता है। यह जरूरी होता है ताकि संशोधन सही तरीके से और कानूनी रूप से किया जा सके।

स्टाम्प वेंडर कैसे तैयार कैसे करे

क्रमांक 1 से 9 तक के दस्तावेज़ों की मोबाइल से फोटो लेकर एक पीडीएफ तैयार की जाए, जिसकी फ़ाइल साइज अधिकतम 2.5 MB होनी चाहिए।

पीडीएफ तैयार होने के बाद ईमेल भेजें

कृपया स्टॉक होल्डिंग की अधिकृत ईमेल आईडी ESTAMPING.LUCKNOW@STOCKHOLDING.COM पर मेल करें।

कागजात चेकलिस्ट
क्रम संख्या कागजात का नाम स्थिति (टिक करें)
1 मुख्य आईडी से लॉगिन करें और स्टाम्प में संशोधन (Rectification) लागू करें।
(प्रीव्यू हेतु क्लिक करें)
2 ई स्टाम्प क्रेता द्वारा प्रार्थना पत्र संख्या A1 भरे
3 ई स्टाम्प विक्रेता द्वारा प्रार्थना पत्र संख्या A2 भरे
4 ई स्टाम्प क्रेता का आई०डी० प्रूफ (आधार कार्ड या पैन कार्ड या अन्य)
5 फॉर्म नम्बर-3 जो ई स्टाम्प जनरेट के पहले भरा गया था जो विधिवत भर कर पूर्ण करे
6 ई स्टाम्प प्रीव्यू जो ई स्टाम्प जनरेट करने से पहले विवरण चेक करने हेतु निकाला गया था
7 मूल ई स्टाम्प जो गलत हुआ है
8 नया पिंक पेपर (स्टेशनरी जिस पर संशोधित ई स्टाम्प प्रिंट किया जायेगा)
9 ई स्टाम्प विक्रय रजिस्टर जिसमे उपरोक्त गलत हुए ई स्टाम्प की एंट्री दर्ज हो

त्रुटि रिपोर्टिंग B1

ई-स्टाम्प त्रुटियाँ जैसे कनेक्टिविटी फेल, पेपर जाम, बिजली गुल, पेपर फटना, कई पेजों पर प्रिंट या अन्य कारणों से हो सकती हैं।

स्टाम्प वेंडर कैसे तैयार कैसे करे

क्रमांक 1 से 7 तक के दस्तावेज़ों की मोबाइल से फोटो लेकर एक पीडीएफ तैयार की जाए, जिसकी फ़ाइल साइज अधिकतम 2.5 MB होनी चाहिए।

पीडीएफ तैयार होने के बाद ईमेल भेजें

कृपया स्टॉक होल्डिंग की अधिकृत ईमेल आईडी ESTAMPING.LUCKNOW@STOCKHOLDING.COM पर मेल करें।

कागजात चेकलिस्ट
क्रम संख्या कागजात का नाम स्थिति (टिक करें)
1 B1 एरर रिपोर्टिंग फार्म आवश्यक विवरण भरे (प्रीव्यू-1 हेतु क्लिक करे) (प्रीव्यू-2 हेतु क्लिक)
2 ई स्टाम्प क्रेता का आई०डी० प्रूफ (आधार कार्ड या पैन कार्ड या अन्य)
3 फॉर्म नम्बर-3 जो ई स्टाम्प जनरेट के पहले भरा गया था जो विधिवत भर कर पूर्ण करे
4 ई स्टाम्प प्रीव्यू जो ई स्टाम्प जनरेट करने से पहले विवरण चेक करने हेतु निकाला गया था
5 यदि प्रिंट करते समय पिंक पेपर पर प्रिंट गलत हो जाए या प्रिंटर में फंसकर पेपर फट जाए, तो ऐसी स्थिति में वह पेपर भी साथ में संलग्न किया जाना आवश्यक है। यदि ऐसा कुछ नहीं हुआ है, तो इसे छोड़ा जा सकता है।
6 यदि कॉलम 5 भर दिया गया हो, तो उस स्थिति में नया पिंक पेपर (स्टेशनरी) संलग्न करें; अन्यथा, वह पिंक पेपर संलग्न करें जिस पर ई-स्टाम्प प्रिंट नहीं हुआ है।
7 ई-स्टाम्प विक्रय रजिस्टर में उपरोक्त त्रुटिपूर्ण ई-स्टाम्प की प्रविष्टि अवश्य करें।

जल्द आ रहा है

जल्द आ रहा है

जल्द आ रहा है