KACHEHRI OF UTTAR PRADESH

Kachehri of Uttar Pradesh
फॉर्म Curtain Menu (Horizontal)
फॉर्म जानकारी

जन्म प्रमाण पत्र
Birth Certificate

अद्यतन: 30 अगस्त 2025

Form Image

फॉर्म क्या है?

जन्म प्रमाण-पत्र BIRTH CERTIFICATE उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि पूरे भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो बच्चे की पहचान, जन्म की तारीख, जन्म स्थान और नागरिकता का प्रमाण प्रदान करता है। यह दस्तावेज सरकारी रिकॉर्ड का हिस्सा होता है और इसे शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य सेवाओं के लिए आवश्यक माना जाता है।

प्रक्रिया क्या है?

  • अ- अगर कोई व्यक्ति बच्चे के जन्म की सूचना जन्म के 21 दिनों के भीतर रजिस्ट्रार को देता है, तो रजिस्ट्रार बच्चे का नाम जन्म रजिस्टर में दर्ज करता है।
    इसके बाद, जन्म प्रमाण-पत्र मुफ्त (निःशुल्क) प्रदान किया जाता है।
    यह नियम सभी के लिए लागू है ताकि बच्चे का जन्म समय पर पंजीकृत हो सके।
    👉 मतलब: 21 दिनों के अंदर सूचना देने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    ब- यदि बच्चे के जन्म की सूचना 21 दिनों के बाद लेकिन 30 दिनों के भीतर दी जाती है, तो रजिस्ट्रार को जन्म रजिस्टर में जानकारी दर्ज करने के लिए ₹2 का विलंब शुल्क देना होगा।
    इसके बाद रजिस्ट्रार बच्चे का जन्म पंजीकृत करेगा और जन्म प्रमाण-पत्र जारी करेगा।
    👉 साधारण भाषा में: अगर सूचना थोड़ी देर से (30 दिनों के अंदर) दी जाती है, तो सिर्फ ₹2 देकर प्रमाण-पत्र बनवाया जा सकता है।

    स- अगर बच्चे के जन्म की सूचना 31 दिन से लेकर 1 वर्ष के भीतर दी जाती है, तो रजिस्ट्रार जन्म पंजीकरण करेगा, लेकिन इसके लिए ₹5 का विलंब शुल्क देना होगा।
    साथ ही ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
      • नोटरी (हलफनामा) यानी एक शपथ पत्र बनवाना होगा।
      • जिला पंचायत राज अधिकारी की अनुमति लेनी होगी।
    इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही रजिस्ट्रार बच्चे का जन्म पंजीकरण करेगा और जन्म प्रमाण-पत्र जारी करेगा।
    👉 साधारण शब्दों में: 31 दिन के बाद पंजीकरण के लिए ₹5 शुल्क + हलफनामा + अधिकारी की अनुमति अनिवार्य है।

    द- अगर बच्चे के जन्म की सूचना 1 वर्ष के बाद दी जाती है, तो पंजीकरण करने के लिए ₹10 का विलंब शुल्क देना होगा।
    साथ ही उपजिलाधिकारी (SDM) का लिखित आदेश अनिवार्य होगा।
    इन दस्तावेज़ों और प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही रजिस्ट्रार बच्चे का जन्म पंजीकरण करेगा और जन्म प्रमाण-पत्र जारी करेगा।
    👉 साधारण शब्दों में: 1 साल से ज़्यादा देर होने पर ₹10 शुल्क + SDM की अनुमति जरूरी है।
  • आवश्यक दस्तावेज़

  • जन्म प्रमाण पत्र (BIRTH CERTIFICATE) के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
    1. जन्म सूचना प्रपत्र संख्या-1 (जो नीचे डाउनलोड सेक्शन में जा कर डाउनलोड कर सकते हैं)
    2. प्रार्थना-पत्र (जो नीचे डाउनलोड सेक्शन में जा कर डाउनलोड कर सकते हैं)
    3. शपथ पत्र/हलफनामा यदि आवश्यक हो (जो नीचे डाउनलोड सेक्शन में जा कर डाउनलोड कर सकते हैं)
    4. अनुपलब्धता प्रमाण-पत्र (प्रपत्र संख्या-10) यदि आवश्यक हो (जो नीचे डाउनलोड सेक्शन में जा कर डाउनलोड कर सकते हैं)
    5. जन्म स्थान प्रमाण जैसे-
      अ- अस्पताल द्वारा जारी जन्म पंजिका प्रमाण पत्र
      ब- जन्म घर पर होने की दशा में (प्रधान / सभासद / चेयरमैन / सम्मानित व्यक्ति द्वारा निर्गत जन्म विवरण पत्र)
    6. माता-पिता का पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
    7. यदि आवेदक माता-पिता नहीं तो उसकी दशा में आवेदक का पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
    8. (यदि आवश्यकता हो) गवाहों के शपथ पत्र इस बात का कि जन्मे बच्चे का जन्म स्थान, जन्म तिथिमाता-पिता का नाम, पता सत्य एवं सही है​
  • विशेष जानकारी

    ⚠️ सभी जानकारी सत्य और सही भरें, अन्यथा आवेदन अस्वीकार हो सकता है।

    🔐 आपका पासवर्ड

    ✅ पासवर्ड कॉपी हो गया!

    ⚠️ कृपया कोई भी फॉर्म डाउनलोड करने से पहले यह पासवर्ड कॉपी कर लें।

    ई-स्टाम्प संलग्नक फॉर्मेट
    ई-स्टाम्प संलग्नक फॉर्मेट